ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

सिंहपुर रेल हादसा दूसरे दिन ट्रेनें प्रभावित 10 रद और दो बदले मार्ग से चली

बिलासपुर। बिलासपुर – कटनी रेलखंड पर स्थित सिंहपुर स्टेशन में मालगाड़ी हादसे का असर दूसरे दिन गुरुवार को भी ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा। इस रेलमार्ग की 10 प्रमुख ट्रेनें रद रही। वहीं दो को बदले मार्ग से चलाया गया। दो ऐसी भी ट्रेन थीं, जिन्हें नियंत्रित कर चलाया गया।

यह बड़ा रेल हादसा है। इसके कारण तीना रेल लाइन बंद हो गई। ट्रेन न मंजिल तक पहुंच पा रही है और उस दिशा की ट्रेनें बिलासपुर, दुर्ग या रायपुर पहुंच रही है। रेल लाइन सामान्य करने के लिए रेलवे को भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। बुधवार की सुबह से गुरुवार की सुबह क्षतिग्रस्त, इंजन को हटाने के साथ पटरी मरम्मत करने का काम जारी रहा। यही वजह है कि दूसरे दिन भी ट्रेनों के पहिए रोकने पड़े। जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ये ट्रेनें रही रद

– 05755 चिरमिरी-अनूपपुर

– 05756 अनूपपुर- चिरमिरी

– 06618 चिरमिरी-कटनी

– 08740 बिलासपुर-शहडोल

– 08749 शहडोल-अंबिकापुर

– 08758 अंबिकापुर-अनूपपुर

– 08759 अनूपपुर-मनेन्द्रगढ़

– 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस

– 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस

– 20848 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस

गंतव्य से पहले समाप्त और देर से हुई रवाना

गुरुवार बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन 08747 बिलासपुर-कटनी बिलासपुर से दो घंटे देरी से रवाना होगी तथा अनूपपुर स्टेशन में समाप्त होगी। इंदौर से चली ट्रेन नंबर 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस कटनी स्टेशन में समाप्त होगी अंबिकापुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18756 अंबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस अनुपपुर स्टेशन में समाप्त होगी। वहीं शहडोल से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल – अंबिकापुर एक्सप्रेस अनूपपुर स्टेशन से ही अंबिकापुर के लिए रवाना होगी।

इन ट्रेनों का बदला गया रेलमार्ग

रेलवे के अनुसार सांतरागाछी से चली ट्रेन 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – गोंदिया- कछपुरा- जबलपुर के रास्ते चल रही है। दुर्ग से चलने वाली ट्रेन 12823 दुर्ग – निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया- कछपुरा- जबलपुर व न्यू कटनी रेलवे स्टेशन होकर गुजरी। इसके अतिरिक्त गुरुवार को पुरी से चली ट्रेन नंबर 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – नागपुर – जुहारपुरा – इटारसी- बीना – अगासोद के रास्ते और विशाखापत्तनम से चली ट्रेन नंबर 18573 विशाखापत्तनम – भगत की कोठी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लाखोली- रायपुर- नागपुर- जुहारपुरा – इटारसी – बीना – महादेव खेड़ी स्टेशन मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हुई।

Related Articles

Back to top button