ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में अब नहीं बनेंगे नए राशन कार्ड पात्रता पर्ची से जुड़ेंगे नए नाम

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब नए राशन कार्ड नहीं बनेंगे और न ही डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी होंगे। राज्य शासन ने मैनुअल राशन कार्ड जारी नहीं करने के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं।

दरअसल, सात जनवरी 2017 में अधिसूचना जारी कर लोक सेवाओं के प्रदाय की जानकारी अधिनियम 2010 में संशोधन कर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सेवाओं में बीपीएल/एपीएल राशन कार्ड जारी होने की सुविधाओं को हटाकर नई पात्रता पर्ची जारी होना, नाम सुधार, नाम जोड़ना, नाम काटना, पता परिवर्तन एवं स्थानांतरण सुविधाओं को जोड़ा गया है।

साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 के अनुसार भौतिक या इलेक्ट्रानिक रूप से राशन कार्ड जारी करने के प्रविधान में बदलाव कर अब केवल हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ आनलाइन जारी पात्रता पर्ची (ई-राशन कार्ड) के द्वारा प्रदाय किया जा रहा है।

फर्जी राशन कार्ड बनाने पर लगेगी रोक

शासन स्तर पर लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि, प्रदेश में स्थानीय स्तर पर अपात्रों के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसके बाद शासन ने मैनुअल राशन कार्ड बनाने पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। पात्रता पर्ची के माध्यम से राशन वितरण की प्रणाली के बाद फर्जी राशन कार्ड बनाए जाने पर रोक लगेगी।

Related Articles

Back to top button