ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Bhopal News: राइफल ड्रिल के बाद पाइप बैंड से निकलीं फौजी धुनें सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स का भव्य स्वागत

भोपाल। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महिला बाइक रैली की प्रतिभागियों ने शौर्य स्मारक पर साहस और देशभक्ति का नजारा पेश कर नारीशक्ति का भान कराया। इस मौके पर महिला राइफल ड्रिल और पाइप बैंड का प्रदर्शन किया गया और एनएसएस तथा नेहरू युवा केंद्र के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह की मुख्य अतिथि पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर थीं, जबकि विशेष अतिथि विधायक रामेश्वर शर्मा थे। मंत्री उषा ठाकुर ने नारी शक्ति को समर्पित “मेरा परिचय इतना कि मैं भारत की तस्वीर हूं” कविता की पंक्तियां सुनाकर सभी नारियों का उत्साहवर्धन किया।

गौरतलब है कि सीआरपीएफ ने नारी शक्ति को जागरूक करने के लिए ‘देश के हम हैं रक्षक’ अभियान के तहत महिला बाइक रैली का आयोजन किया है। नौ मार्च को इंडिया गेट, नई दिल्ली से शुरू हुई बाइक रैली देश के विभिन्न शहरों से होती हुई 25 मार्च को जगदलपुर (छत्तीसगढ़) पहुंचेगी। 75 बाइक और 90 महिला बाइकर्स वाली इस रैली में 62 महिला राइफल ड्रिल टीम एवं 16 महिला पाइप बैंड के अतिरिक्त 101 कार्मिक का काफिला चल रहा है। यह महिला बाइक रैली मंगलवार शाम को भोपाल पहुंची थी। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र बंगरसिया में रात्रि विश्राम के बाद रैली बुधवार शाम को शौर्य स्मारक पहुंची, जहां स्वागत के बाद प्रदर्शन और पुरस्कार वितरण किया गया।

बोट क्लब पर प्रस्तुति आज : मुक्ताकाश मंच पर महिला जवानों ने 20 मिनट राइफल ड्रिल की तो पूरा वातावरण सभी के एक स्वर में भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इतने ही समय तक पाइप बैंड से सुमधुर फौजी धुनें बजाई गईं। इसके बाद छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर नृत्य पेश किया। इस मौके पर भोपाल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक अनुपम शर्मा समेत सीआरपीएफ के सभी अधिकारी, जवान एवं उनके परिवारजनों ने नारी शक्ति का उत्साहवर्धन किया। बाइक रैली गुरुवार को भी भोपाल में रहेगी। बोट क्लब पर बैंड का आयोजन शाम छह बजे से किया जाएगा। 17 मार्च को रैली भोपाल से जगदलपुर के लिए रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button