ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

चलती बस में लगी भीषण आग, खिड़कियां तोड़ कूदे सभी यात्री, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम

नवादा। देश भर में कई जगहों पर बस हादसे देखे जा रहे है। वहीं इसी बीच बिहार के नवादा में भी एक बड़ा बस हादसा हुआ है। जहां पर यात्रियों से खचाखच भरी बस में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद बस में बैठे या​त्री खिड़कियों से कूदने लगे। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। यह पूरा मामला पटना-रांची एनएच-31 का है।

सूत्रों के अनुसार सोनू मोनू ट्रैवल्स नाम की जिस बस में आग लगी है, वह कोलकाता से नवादा आ रही थी। होली त्योहार को लेकर इस बस में यात्रियों की काफी भीड़ भी थी। इसी दौरान जैसे ही यात्रियों ने बस में आग लगते देखी वे दहशत में आ गए। इसके बाद ड्राइवर ने बस को रोक दिया। फिर लोग किसी तरह आननफानन में जलती बस से खिड़की और दरवाजे के सहारे नीचे कूदते गए और तब जाकर लोगों की जान बच सकी।

हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर से उसकी लपटे और धुएं को देखा जा सकता था। वहीं बस के ऊपर नारियल भी लोड था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button