ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम में मप्र की सुषमा कीर और प्रिया शामिल

भोपाल। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआइ) मंगलवार को भारत की पहली 17 सदस्यीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम की घोषणा की है। इसमें मध्य प्रदेश की सुषमा पटेल (दमोह) एवं प्रिया कीर (नर्मदापुरम) को शामिल किया गया है।

भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम अपने पहले ऐतिहासिक दौरे पर 25 से 30 अप्रैल के बीच नेपाल के खिलाफ पांच टी 20 मैच खेलेगी। मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि सुषमा पटेल को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है तथा मध्य प्रदेश की कृतिका चारवे भारतीय टीम की कोच बनकर टीम के साथ जाएगी।

सीएबीएमपी के अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इन्हें मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्‍होंने कहा कि भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम की पहली कप्तान मध्य प्रदेश से होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सोनू गोलकर ने खुशी जताते हुए बताया कि हमारे लिए गौरव का क्षण है पिछले दो वर्षों से हमारे प्रदेश की टीम राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करती आ रही थी जिसका आज हमें सुखद परिणाम मिला। उल्‍लेखनीय है कि सोनू गोलकर भी भारतीय टीम का हिस्‍सा रहे है और विश्‍वविजेता टीम कें अहम सदस्‍य भी है।

Related Articles

Back to top button