ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

मिनी मुंबई की जमीं पर उतरेंगे फिल्मी सितारे

इंदौर। मिनी मुंबई कहलाने वाले इंदौर शहर की जमीं पर मुंबई के सितारे उतरने वाले हैं। तीन दिनों तक यहां बालीवुड के सितारों का मजमा लगने वाला है। फिल्म निर्माण से जुड़ी बारीकियों को समझने के अलावा फिल्मों के अनछुए पहलुओं से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। गीत-संगीत के कार्यक्रमों के साथ शार्ट और बिग फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी।

प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के डिपार्टमेंट आफ मास कम्युनिकेशन द्वारा आयोजित छठवां फिल्म फेस्टिवल शुक्रवार से शुरू हो रहा है। फिल्म फेस्टिवल के तहत 9 अप्रैल तक विभिन्न गतिविधियां होंगी। फिल्म फेस्टिवल में एक्टर व डायरेक्टर यशपाल शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, हिमानी शिवपुरी जैसे बड़े सितारे शिरकत करेंगे। इसके अलावा प्रसिद्ध राइटर मुनीषा राजपाल, डायरेक्टर दीपक पचौरी और कौशिक मित्रा भी फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा होंगे। कार्यक्रम में मेहमान कलाकारों के साथ इन-कन्वर्सेशन, मास्टर क्लास होगी। इसी के साथ तीनों दिन मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।

ये होंगे तीन दिन आयोजन

महफिल-ए-शाम : फेस्टिवल के पहले दिन महफिल-ए-शाम का आयोजन होगा, जिसमें तारिक फैज, अजर इकबाल जैसे दिग्गज अपनी शायरियां और सूफी गानों से इंदौरियों को भिगोएंगे।

ओपन थिएटर : दूसरे दिन आठ अप्रैल को ओपन एयर थिएटर का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी बालीवुड मूवी दिखाई जाएगी।

इंटरनेशनल डीजे : अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के अंतिम दिन 9 अप्रैल को बालीवुड सिंगर निखिल डिसूजा का कंसर्ट होगा और साथ ही इंटरनेशनल डीजे कार्निवोर भी परफार्म करेंगे।

शार्ट फिल्मों का प्रदर्शन : फेस्टिवल के दौरान 48 घंटे की शार्ट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत प्राप्त हुई 10 मिनट की शार्ट फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इसमें उत्कृष्ट फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा। फेस्टिवल में देश के विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट रीजनल फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा और जूरी द्वारा चुनी गई उत्कृष्ट फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button