ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों की जुबान पर चढ़ा ग्वालियर में बने व्यंजनों का स्वाद

ग्वालियर। देश की तेज रफ्तार दौड़ने वाली कई ट्रेनें ग्वालियर से गुजरती हैं। इनमें दिल्ली व भोपाल की ओर जाने वाली वंदे भारत व शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को परोसे जाने वाला खाना ग्वालियर में बनकर तैयार होता है। इसके लिए बेस किचन में खाना तैयार होकर ट्रेन में लोड किया जाता है। इन ट्रेनों के यात्रियों को खिलाए जाने वाले खाने को बनाने में बरती सावधानियां व पैकिंग से लेकर ट्रेन तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था को नईदुनिया ने देखा। आप भी देख व समझ सकते हैं कि ट्रेन में जो खाना दिया जा रहा है, वह किस तरह तैयार हो रहा है और आप तक पहुंच रहा है।

खाना बनाने के लिए ग्वालियर में दो शेफ रखे गए हैं। ये दिल्ली व आगरा के बड़े व थ्री स्टार होटलों में खाना बनाने का काम कर चुके हैं। साथ ही वीआइपी शादी पार्टियों के लिए भी खाना बना चुके हैं। वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस व शताब्दी के यात्रियों के लिए सद्दाम व राहुल खाना बना रहे हैं। इन दोनों ट्रेनों के लिए खाना अलग-अलग बनता है। हर 1200 लोगों का खाना बेस किचन में तैयार होकर ट्रेन तक पहुंचता है। इन ट्रेनों के यात्रियों को खाने के लिए टिकट बुक करते समय डिनर के लिए 308 रुपये और लंच के लिए 242 रुपये अतिरिक्त देने होते हैं।

थ्री स्टार होटलों में खाना बना चुके शेफ लगाते हैं तड़का

1. ट्रेन में टिकट बुक होने के बाद खाना कितने यात्रियों ने आर्डर किया है, यह सूची बेस किचन के मैनेजर के पास पहुंचती है। इसके बाद सुबह पांच बजे से खाना बनाना शुरू किया जाता है। प्रतिदिन मीनू के हिसाब से अलग-अलग प्रकार का खाना तैयार किया जाता है।

2. बेस किचन में 25 लोगों का स्टाफ काम करता है, जिसमें 15 लोगों के पास खाना पकाने की जिम्मेदारी है। वहीं दस लोगों पर खाना पैक करके ट्रेन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।

3. किचन के सभी कर्मचारी हाथों में ग्लब्ज पहनने होते हैं और सिर को टोपी से ढंकते हैं, ताकि खाना बनाने व और पैक करने के दौरान भोजन में बाल न झड़ें।

4. खाना पैक करते समय हर कर्मचारी के मुंह पर मास्क होता है।

5. किचन में खाना पैकिंग की टेबल अलग है, यहां भोजन को पैक करने के बाद उसे ट्रे में रखकर स्टेशन रवाना किया जाता है। बेस किचन में 15 घंटे काम होता है।

वंदे भारत व शताब्दी में एक्सप्रेस में यह रहता है लंच व डिनर का मीनू

लंच: जीरा राइस, मैथी पराठा, दाल तड़का, पनीर लबादर, बटर चिकन दिया जाता है। एक्जूक्यूटिव क्लास में मिक्स वेज अतिरिक्त दी जाती है।

डिनर: जीरा राइस, अजवाइन पराठा, अरहर दाल तड़का, पनीर कोल्हापुरी, चिकन कोल्हापुरी, बटर स्काच आइसक्रीम दी जाती है। एक्जीक्यूटिव क्लास में आलू मैथी मटर की सूखी सब्जी दी जाती है।

(नोट: मीनू में प्रतिदिन एक या दो आइटम बदलते रहते हैं। साथ ही यात्री स्वयं शाकाहारी व मांसाहारी भोजन का चयन कर सकते हैं।)

Related Articles

Back to top button