ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

भोपाल में छाया हनुमान जन्मोत्सव का उल्लास जगह-जगह भंडारे निकलेंगी शोभायात्राएं

भोपाल । शहर में गुरुवार को हनुमान जयंती पूर्ण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जा रही है। इसके लिए विभिन्न मंदिरों में विशेष साज-सजावट सहित अन्य तैयारियां बुधवार को ही कर ली गई थीं। हनुमान जयंती पर विभिन्‍न मंदिरों में अखंड रामायण पाठ, भंडारे और सुदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। कई स्थानों से शोभायात्राएं भी निकलेंगी। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है। कालोनियों में भी जय बजरंगवली व जय-जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए लोग नजर आ रहे हैं। जगह-जगह मंदिरों में भंडारे चल रहे हैं। हनुमान जन्मोत्सव के चलते मंदिरों व कालोनियों में अखंड रामायण पाठ बुधवार से शुरू हो गए।

मथुरा से मंगाई पोशाक

प्राचीन श्रीराम मंदिर (आइएसओ) गुरुबख्श की तलैया में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर चोला, मथुरा से मंगाई पोशाक धारण कराते हुए लाल फूलों, श्रीराम-हनुमान जी के ध्वजों से सजाया गया है। दोपहर एक बजे छप्पन भोग लगाए गए, आरती के बाद अखाडों का प्रदर्शन, मुखियाओं का सम्मान किया गया। प्रात:काल से शाम तक पूजा, अनुष्ठान, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।

शोभायात्रा निकालकर मनाएंगे हनुमान जन्मोत्सव

भोपाल में सभी अखाड़ों के गुरुजन द्वारा गठित श्री हिंदू अखाड़ा महासंघ द्वारा परंपरा अनुसार युवाओं व बच्चों द्वारा साहसिक करतब को दिखाते हुए गुरुवार शाम 4:30 बजे भवानी चौक सोमवारा से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो चौक बाजार, इतवारा, मंगलवारा, घोड़ा नक्कास, बस स्टैंड से छोला मंदिर पहुंचेगी, जहां पर ध्वजा चढ़ाकर शोभायात्रा का समापन होगा। उल्लेखनीय है कि अखाड़ा द्वारा हनुमान जन्मोत्सव मनाए जाने की सालों पुरानी परंपरा आज भी बड़े रूप में मनाई जाती है। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण 4 झांकियां, बैंड, 12 अखाड़े, ढोल, धर्म ध्वजा आदि होंगे। शोभायात्रा में सात वर्ष छोटे बच्चे से लेकर 80 वर्ष उम्र के लोग अपनी कला को दिखाएंगे।

गुफा मंदिर में होगा सहस्त्रधारा अभिषेक

गुफा मंदिर में सुबह 6:30 पर मंहत रामप्रवेश दास महाराज के सानिध्य में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा श्री हनुमान जी का सहस्त्रधारा अभिषेक, सिंदूर, चोला अर्पण कर पूजन किया गया। वहीं शाम को 7 बजे गुफा मंदिर में निरन्तर 31 मार्च 1999 से प्रारम्भित अंखड श्री रामचरितमानस पाठ, जो कि पूर्व मंहत साकेतवासी चंद्रमादास त्यागी द्वारा प्रारम्भ किया गया है, वहां पर पूजन कर श्री बूढ़े हनुमान महाराज जी की महाआरती होगी। इसके बाद सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ होगा तथा प्रसादी वितरण होगा।

बरखेड़ा में सुदंरकाड पाठ

बरखेड़ा भेल कृष्णा मंदिर विजय मार्केट में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। भोजपाल मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि बजरंगबली के जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मुख्य रूप से भंडारे का आयोजन होगा।

दादाजी धाम मंदिर में सवा मन लड्डुओं का भोग

राजधानी के रायसेन रोड के पास पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर मे इस वर्ष भी गुरुवार को हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह हनुमान जी का अभिषेक पूजन के के बाद सवामन लड्डुओं एवं फल का भोग लगाया गया। साथ ही सुंदरकांड, हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन का दौर भी चल रहा है।

श्री सनातन धर्म समिति द्वारा बड़ा आयोजन

कोहेफिजा स्थित हनुमान मंदिर में श्री सनातन धर्म समिति की ओर से बड़ा कार्यक्रम रखा गया। सुबह हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। बड़ी संख्या में भक्तगण हनुमान जी के समक्ष माथा टेकने पहुंच रहे हैं। शाम को यहां प्रसादी वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button