ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

बालाघाट में कमरे में बंद कर देवर ने भाभी के ऊपर 15 बार किया चाकू से वार

बालाघाट। देवर ने भाभी को 15 बार चाकू से वार कर घायल कर दिया है। महिला को बालाघाट मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसोनी की है। मायके वालों ने दहेज के लिए अंजाम देने का आरोप लगाया है। लक्ष्मी के पति गणेश सोनवाने ने लांजी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज करवा बताया कि वह रविवार की शाम शराब पीकर अपने घर पहुंचा था। इस पर पत्नी ने उसे शराब पीकर घर आने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। जिस पर पिता मुकेश सोनवाने व भाई रुपेश सोनवाने ने घर विवाद करते हो कहकर लकड़ी व डंडे से उसके साथ मारपीट की है। इसी दौरान भाई रुपेश ने घर पर रखे सब्जी काटने के चाकू से पत्नी की पीठ,मस्तक,दोनो कलाई, दाहिने हाथ का अंगूठा व अन्य शरीर के अंगों पर वार कर उसे घायल किया है।

पड़ोसी ने दरवाजा तोड़ बचाई जान

महिला के चाचा कृष्णाप्रसाद लांजेवार बघोली थाना भरवेली निवासी ने बताया कि रात को फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि उनकी भतीजी लक्ष्मी के साथ मारपीट की गई और उसे 100 डायल पुलिस ने उपचार के लिए लेकर गई है। मौके पर पहुंचे तो भतीजी ने बताया कि देवर ने चाकू से करीब 15 बार वार किए हैं। उन्होंने बताया कि जिस वक्त उनकी भतीजी को घर के अंदर बंद कर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। उस वक्त उसका पति,ससुर, देवर व सास भी घर के अंदर ही थे। वहीं मारपीट पर चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के एक युवक के द्वारा दरवाजा तोड़ा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

एक साल पहले भी दी गई थी प्रताड़ना

कृष्णाप्रसाद लांजेवार ने बताया कि लक्ष्मी का विवाह गणेश के साथ 2020 दिसंबर में हुआ था और करीब एक साल पहले ही दहेज के 50 हजार रुपये नहीं लाने की बात कहकर उसे प्रताडि़त किया गया था। जिससे संभवत: ऐसा प्रतीत होता है कि दहेज की प्रताड़ना के चलते ही चाकू से हमला कर जान लेने की कोशिश की गई है। जिसके चलते ही कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।

Related Articles

Back to top button