ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

डिंडौरी में सामने आया हारर किलिंग का मामला लड़की को लेकर भाग रहे युवक की पीटकर हत्या

डिंडौरी। डिंडौरी जिले में हारर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते युवती को लेकर भाग रहे एक युवक को युवती के स्वजनों ने घेरकर इतना मारा की उसकी अस्पताल में मौत हो गई। दरअसल अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बरसिंघा निवासी युवक के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। इस मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आ रहा है।

स्वजनों ने पकड़ लिया था युवक-युवती कोः

घटना की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी अमरपुर पारस यादव ने बताया कि ग्राम बरसिंघा निवासी अरविंद बनवासी पिता भीखम बनवासी उम्र 21 वर्ष गांव की एक युवती को लेकर भाग रहा था। युवती के स्वजनों ने ग्राम सलैया में युवक युवती को पकड़ लिया। इस दौरान युवती के स्वजनों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को शुक्रवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक इलाज के बाद भी स्थिति गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय शुक्रवार-शनिवार की देर रात युवक की मौत हो गई।

युवती के पिता व मा के खिलाफ मामला दर्जः

पुलिस ने युवती के आरोपित पिता सुखदेन बनवासी व उसकी पत्नी सोमवती बनवासी के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत के बाद मामले में धाराएं बढ़ जाएंगी। शनिवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद शव मृतक के श्वजनों को सौंप दिया गया हैं। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने शुरुआती जांच में मर्ग कायम कर लिया है। इसके आगे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतक के स्वजनों ने भी इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।

Related Articles

Back to top button