ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
दिल्ली/NCR

ट्रांसजेंडर के प्यार में पागल हुआ 6 बच्‍चों का बाप, पत्‍नी को घर से न‍िकाला और किया ये काम

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने आरोपी पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपने ​आरोपी पति पर आरोप लगाई है कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है और एक ट्रांसजेंडर से शादी किया है, लेकिन अब उसे भी छोड़ दिया है और अब एक अन्य महिला से शादी रचा लिया है। शादी के बाद उनका पति अपने पत्नी से घर खाली कराने की बात कहते आ रहा है और घर न खाली करने पर धमकी दे रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला भजनपुरा इलाके का है। दरअसल, महिला ने बताया कि उनकी शादी 32 साल पहले हुई थी और अब वो 6 बच्चे की मां है। जिनमें 4 लड़कियां और दो लड़के हैं। उनके पति ने उसे छोड़ कर ट्रांसजेंडर से शादी रचाई है, लेकिन बाद में उसे भी छोड़कर किसी अन्य महिला से शादी की है।

महिला का आरोप है कि उसके पति ने 7 जुलाई 2022 को उसे तीन बार ‘तलाक तलाक तलाक’ कहकर घर से निकलने के लिए कहा है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है और लगातार उसे घर से निकल जाने का दबाव बना रहा है। महिला का कहना है कि बच्चों के लालन पालन के लिए पैसे भी नहीं देता। वहीं, आरोपी पति का इस मामले में कहना है कि उनकी बीवी द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button