ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

राहुल गांधी के आरोपों के बाद फिर चर्चा में पेगासस जासूसी मुद्दा, पढ़िए बयानबाजी

 राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेशी दौरे के दौरान भारत में लोकतंत्र को खतरे में बताया है। राहुल गांधी फिलहाल ब्रिटेन के दौरे पर हैं और उन्होंने लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एक भाषण दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। राहुल गांधी ने अपने भाषण में भारत में लोकतंत्र की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि उनके फोन की पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए जासूसी की जा रही थी और खुफिया अधिकारी ने खुद इसकी जानकारी मुझे दी थी।

राहुल गांधी के आरोपों पर अश्विनी वैष्णव का जवाब

राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, देश के हर नागरिक का डेटा 100 फीसदी सुरक्षित है। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सुई अटक गई है।

वहीं भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, पूरे देश एक है, लेकिन राहुल गांधी विदेश में जाकर देश को बदनाम कर रहे हैं। एक खास परिवार से होने के कारण उन्हें बातें समझ नहीं आ रही हैं।

राहुल गांधी के दिमाग में है पेगासस

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, राहुल गांधी एक बार फिर विदेशी धरती पर होहल्ला मचाने का काम कर रहे हैं। पेगासस उनके दिमाग में है। पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा और यह बात बड़े-बड़े नेता कह रहे हैं। राहुल गांधी को इटली के पीएम ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा, उसे सुनना चाहिए।

विपक्षी पार्टियों के नेताओं के फंसाया

लंदन की यूनिवर्सिटी में दिए भाषण में राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भारत में विपक्षी पार्टियों के नेताओं को गलत तरीके से कई मामलों में फंसाया जा रहा है और उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। राहुल ने कहा कि विपक्ष के खिलाफ गलत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि मेरे खिलाफ भी बिना बात के आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में लोकतंत्र को है बड़ा खतरा

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि भारत में लोकतंत्र फिलहाल खतरे में है और देश में मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला किया जा रहा है, जिससे लोगों के साथ संवाद करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button