ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

ससुर देवर जेठ ने मिलकर महिला को जिंदा जलाया हालत गंभीर

भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में ससुर, जेठ और देवर ने मिलकर एक महिला पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। बुरी तरह झुलस गई महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार रात हुई इस घटना की शिकायत शनिवार को अस्पताल से पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय सोनम पत्नी देशराम यादव ग्राम कीटखेड़ी में परिवार के साथ रहती है। वह गृहणी है। उसका पति खेती-किसानी के साथ ही निजी काम भी करता है। सोनम व उसके पति का लंबे समय से ससुर देशराज यादव, जेठ नीरज यादव तथा देवर चैन सिंह यादव से संपत्ति विवाद चल रहा है। दो दिन पहले महिला का पति काम पर गया था। इसी दौरान तीनों आरोपितों ने महिला से बहस करना शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर तीनों ने महिला को पकड़कर उस पर केरोसिन उड़ेला और आग लगा दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। साथ ही उसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपित ससुर देशराज यादव, जेठ नीरज यादव तथा देवर चैन सिंह यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

आटो में युवती से छेडख़ानी

हनुमानगंज पुलिस के अनुसार 22 साल की युवती शनिवार शाम को आटो में सफर कर रही थी। इस दौरान आटो चालक इरशाद ने युवती पर अश्लील फब्तियां कस दीं। घटना काजी कैंप स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास हुई। युवती एक निजी फर्म में काम करती है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button