ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित फसल को नुकसान

डिंडौरी। जिले में मौसम में परिवर्तन का दौर रविवार को भी जारी रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और दिन भर ठंडी हवाएं चली। शाम लगभग चार बजे के बाद जिला मुख्यालय सहित अंचल में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ देर बाद झमाझम बारिश का क्रम शुरू हो गया।

जिले के विकासखंड बजाग अंतर्गत गोरखपुर कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में शाम लगभग साढ़े चार बजे के आसपास लगभग 10 मिनट तक आंवले के आकार के ओले भी गिरे।

अचानक ओलावृष्टि से गोरखपुर बाजार में मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। क्षेत्र में आंधी का दौर लगातार जारी है।

जिला मुख्यालय सहित विकासखंड समनापुर, करंजिया, अमरपुर व अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। ओलावृष्टि और बारिश से खेत खलिहान में कटकर रखी गई फसलों को नुकसान होना सामने आ रहा है।

खेतों में खड़ी फसल भी कुछ क्षेत्रों में बिछ गई है। ओलावृष्टि और बारिश से मौसम में काफी ठंडक आ गई है। जनजीवन भी खासा प्रभावित नजर आ रहा है।

किसानों की मानें तो पिछले एक सप्ताह से मौसम में हो रहे बदलाव से न तो फसलों की कटाई कर पा रहे हैं और जो फसल काटी जा चुकी है उनकी गहाई भी नही हो पा रही है। बटरी, चना, मसूर और गेहूं की फसल को नुकसान होने की बात किसान कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button