ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Workshop of MSME: व्यापार की बारीकियां सीखी एमएसएमई के कार्यशाला में

ग्वालियर। महिला उद्यमियों ने व्यापार की बारीकियां सीखीं। उन्होंने यह भी सीखा कि किस तरह से आनलाइन बाजार में कदम रखा जा सकता है और किस तरह से सरकारी दफ्तरों में घर बैठे सामान बेचा जा सकता है। यह सभी बातें लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों को कार्यशाला में सिखाया गया। जिसमें व्यापार में आने वाली परेशानियों को किस तरह से दूर किया जाए। इसके विषय में जाना है साथ ही व्यापार की बारीकियों को भी सीखा।

इस कार्यक्रम में एसबीआई के आला अधिकारी भी शामिल रहे जिससे व्यापारियों को लोन संबंधी परेशानियों को किस तरह से दूर किया जा सके इसके बारे में बताया गया। इस आयोजन में महिला उद्यमी भी शामिल हुईं। यह महिला उद्यमी कैरी बेग से लेकर काव प्रोडक्ट , डेकोरेट का सामान ,कार्टून आदि तक बनाते हैं। यह लोग अपने कार्य में इतने निपुण है कि आज करोड़ों रुपये का टर्न आवर हर साल कर रहे हैं। इन महिला उद्यममियों का कहना था कि अभी तक हम अपना सामान सीधे मार्केट में सेल करते थे। लेकिन इस कार्यलय से उन्हें जानकारी मिली कि जैम पोर्टल पर पंजीयन कराने के बाद वह सरकारी विभागों में भी अपनी पहुंच बना सकेंगे।

यह आयोजन चैंबर आफ कामर्स के माध्यम से आयोजित किया गया है।दो दिवसीय वेंडर डवलपर्स प्रोग्राम का आयोजन हुआ जिसमें शहर व उसके आसपास के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के व्यापारियों ने भाग लिया। आयोजन के माध्यम से लघु उद्यमियों को नई नई जानकारी दी गई और बताया गया कि उनके द्वारा तैयार किया गया सामान वह किस तरह से सरकारी विभागों में सप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जैम पोर्टल पर किस तरह से पंजीयन कराया जाए यह भी बताया गया। इस आयोजन में महिला उद्यमी भी शामिल हुई जिन्होंने अपने अनुभव बताए और कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला से उन्होंने एक नया बाजार तलाश लिया। इसके साथ ही मध्य भारत खादी संघ ने भी लघु उद्योग स्थापित करने के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर चैंबर अध्यक्ष डा प्रवीण अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल,जगदीश मित्तल , एसबीआई के भोपाल से आए अधिकारी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर इन उद्यमियों ने अपने सामान की प्रदर्शनी भी लगाई।

Related Articles

Back to top button