ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

लगातार दूसरे दिन हुई ओलावृष्टि खेतों में बिछ गई ओलों की परत

विदिशा। जिले में लगातार दूसरे दिन सोमवार को ओलावृष्टि हुई। गंजबासौदा और सिरोंज तहसील के एक दर्जन से अधिक गांवों में दोपहर के समय हुई ओलावृष्टि से खेतों में ओलों की परत बिछी नजर आई। गंजबासौदा तहसील के गांव पवई में दोपहर दो बजे वर्षा शुरू हुई। थोड़ी देर बाद ओले गिरना शुरू हो गए। करीब 25 मिनट चना के आकार के ओले गिरने से सड़क और खेतों में जमीन ओलों से सफेद हो गई। इधर, सिरोंज तहसील के गांव घटवार में कटी पड़ी फसल ओलों के नीचे दब गई। किसानों का कहना है कि बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, चना और मसूर की फसल को काफी नुकसान हुआ है। चना और मसूर की फसल खेत में कटकर पड़ी थी। अब यह फसल खराब हो जाएगी, वहीं गेहूं की फसल की कटाई चल रही थी। ओलों की मार से गेहूं की बालियां खेतों में बिखर गई है। एक दिन पहले रविवार को ग्यारसपुर तहसील ही गांव गुलाबगंज और आसपास के 21 गांवों में ओला वृष्टि हुई थी। इसके पहले 6 मार्च को भी शमशाबाद और नटेरन तहसील के 25 से अधिक गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ था।

Related Articles

Back to top button