ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
धार्मिक

सपने में माता रानी को देखना शुभ है अशुभ जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

सोते समय सपने आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया मानी जाती है। दुनिया हर व्यक्ति सपने देखता है। भारतीय स्वप्न शास्त्र में सपने भविष्य के संकेत माने जाते हैं। सपने शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के होते हैं। कई बार कुछ ऐसे सपने होते हैं जिनका मतलब जानने के लिए लोग उत्सुक हो जाते हैं और घर के बुजुर्गों से उनके बारे में पूछते हैं। लेकिन हर सपने का सही मतलब पता हो यह जरूरी नहीं है और इसके लिए स्वप्न शास्त्र पर नजर डालना बेहद जरूरी है। इस क्रम में आज हम आपको सपने में देवी दुर्गा के दिखाई देने के बारे में बात करेंगे।

सपने में देवी मां को देखने को मतलब

1.स्वप्न शास्त्र के अनुसार लाल वस्त्र में मां दुर्गा के दर्शन होते हैं, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का मतलब कि आने वाले समय में आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली है। करियर में सफलता मिलने की संभावना है। अविवाहितों को ऐसा सपना आता है, तो यह उनके शीघ्र विवाह का संकेत माना जाता है।

2.स्वप्न शास्त्र के अनुसार किसी निसंतान दंपत्ति को सपने में मां दुर्गा के दर्शन होते हैं, तो यह समझना बहुत जल्द ही आपकी मनोकामना पूर्ण होने वाली है। वहीं, नवरात्रि में कन्या का जन्म होना आपके भाग्यशाली होने का संकेत होता है।

3. स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में मां दुर्गा का दुखी रूप नजर आए या माता रानी काले वस्त्रों में नजर आए तो इसे अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में कोई अशुभ घटना घटने वाली है।

4.स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन होते है, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। यह आपके बदलते भाग्य का संकेत है। इसके अलावा आपको बिजनेस या नौकरी के क्षेत्र में भी मुनाफा हो सकता है।

5..स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में मां पार्वती के दर्शन होते हैं तो यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको सफलता हासिल होने वाली है। यानी आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे आपको सफलता जरूर मिलेगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button