ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर के नायब तहसीलदार ने इंदौर में लगाई फांसी

इंदौर। बुरहानपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार ने इंदौर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनका परिवार इंदौर में रहता है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आठ साल से उनका इलाज चल रहा था। सदर बाजार थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि इंदौर के रामबाग में रहने वाले 56 वर्षीय श्रीकांत पिता रमेशचंद्र सरोलिया ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे नायाब तहसीलदार थे और बुरहानपुर में पदस्थ थे। पोस्टमार्टम के लिए उन्हें एमवाय अस्पताल में भेजा गया। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वे मानसिक बीमारी से सालों से परेशान थे और उसका इलाज भी चल रहा था।

युवती ने एसिड पीकर दी जान

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में भी एक युवती ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। युवती का नाम 30 वर्षीय पूजा पिता झबरू राठौर निवासी संचार नगर है। वह भी मानसिक परेशानी से जूझ रही थी। रविवार को एसिड पीने के बाद परिवार वाले उसे एमवाय अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में कनाड़िया थाना पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button