ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर गैस एजेंसी संचालक ने महिला से किया दुष्कर्म

भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में रहने वाली महिला से गैस एजेंसी संचालक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में उसने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपित ने महिला के साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित की तलाश कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के मुताबिक 38 वर्षीय महिला अयोध्या बायपास इलाके की एक कालोनी में रहती है। वह अपने पति से अलग हो चुकी है तथा अब अपने दस साल के बेटे के साथ रहती है। महिला दूसरी शादी करना चाहती थी। इसी दौरान एक परिचित व्यक्ति के माध्यम से महिला की पहचान निपुन शर्मा नाम के युवक से हुई। निपुन गैस एजेंसी चलाता है। निपुन और महिला के बीच में शादी की बातचीत होने लगी। इसी बीच जुलाई 2022 में निपुन ने एक दिन महिला को अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने अपने घर पर बुलाया। महिला जब वहां पर पहुंची तो उसे पार्टी जैसा कुछ भी नहीं दिखा। यहां पर सूनेपन का फायदा उठाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर किया। इसके बाद जल्द ही शादी करने का झांसा देकर वह शारीरिक शोषण करने लगा। दो दिन पहले निपुन ने महिला को बात करने बहाने अपने घर बुलाया। महिला थोड़ा देर से पहुंची तो निपुन भड़क गया तथा उसने महिला के साथ मारपीट कर दी। उसने महिला को रात में बंधक बना लिया तथा उसके साथ ज्यादती के बाद कुकर्म भी किया। सुबह मौका मिलते ही महिला वहां से निकली तथा घर पहुंचकर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। सोमवार शाम महिला ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत कर दी।

Related Articles

Back to top button