ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

दिल्ली के बजट को केंद्र की मंजूरी केजरीवाल ने पीएम मोदी से किया था अनुरोध

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के आम बजट को मंजूरी दे दी है। अब बजट दिल्ली विधानसभा में पेश किया जा सकेगा। इससे पहले एलजी की आपत्तियों के बाद बजट रोक दिया गया था।

इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी और गुजारिश की थी कि प्लीज दिल्ली का बजट मत रोकिए।

इस बीच, समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली के बजट को मंजूरी दे दी है। संभवतया बुधवार को बजट पेश किया जाएगा।

दिल्ली सरकार का बजट, जानिए क्यों रोका गया था

इससे पहले मंगलवार देर रात तक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बजट प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं दी थी। मंत्रालय ने बजट प्रस्ताव पर कुछ जानकारी मांगी थी जो सरकार ने उसे उपलब्ध नहीं कराई थी। उपराज्यपाल कार्यालय ने भी कहा था कि बजट प्रस्ताव पर की गईं टिप्पणियों पर सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया।

नियम यह है कि दिल्ली सरकार का बजट प्रस्ताव मंजूरी के लिए पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भेजा जाता है। मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद ही विधानसभा में बजट पेश करने की तारीख तय की जाती है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि गृह मंत्रालय ने बजट रोक दिया है। दिल्ली विधानसभा के 30 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि कोई सरकार तय तारीख पर बजट पेश नहीं कर सकेगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट 21 मार्च को पेश किया जाना था।

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी थी चिट्ठी

केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी कि देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी राज्य के बजट को रोका गया है। आप हम दिल्ली वालों से क्यों नाराज हैं? प्लीज दिल्ली बजट मत रोकिए। दिल्ली वाले आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं हमारा बजट पास कर दीजिए।’

Related Articles

Back to top button