ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

एमपी में मौसम विभाग का अलर्ट, इन इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम ने शनिवार शाम को अचानक करवट ले ली। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल में शाम को बादल छाने के बाद बारिश भी हुई। वेदर सिस्टम बदलने के कारण अगले 2-3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। राजधानी के अलावा कुछ स्थानों में ओले भी गिरे।

इस​ दिन तक रहेगा मौसम का हाल

कई जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज आंधी चली। आंधी, बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। लहसुन, प्याज, गेहूं और दाल की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 11 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

इन स्थानों पर तेज बारिश के साथ गिरे ओले

बारिश ही नहीं कई स्थानों में ओले भी गिरे खंडवा, शाजापुर, आगर मालवा मैं हल्की ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग ने रायसेन, अलीराजपुर, मंदसौर, नीमच के साथ ही ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि बारिश आंधी यह स्थिति आने वाले एक हफ़्ते दिनों तक बनी रह सकती है। इस दौरान कई स्थानों में ओलावृष्टि होने का भी अनुमान है। उत्तर भारत के पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। रविवार को भोपाल, इंदौर, और उज्जैन में हल्की बारिश होने के आसार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button