ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

भोपाल में सीएम शिवराज ने किया निशानेबाजी खेल महाकुंभ का शुभारंभ

भोपाल। देश में राजधानी नई दिल्ली के बाहर पहली बार भोपाल में निशानेबाजी विश्वकप का आयोजन होने जा रहा है। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आइएसएसएफ) के अध्यक्ष लुसियानो रासी समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और नेशनल राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष रणिंदर सिंह तथा मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह भी मौजूद हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज वर्ल्ड कप के लिए तैयार की गई वातानुकूलित इंडोर शूटिंग रेंज के वर्चुअल उद्घाटन के साथ ही नाथू बरखेड़ा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का भूमि-पूजन भी करेंगे। उद्घाटन समारोह में शपथ ग्रहण समारोह के साथ-साथ मलखंब का प्रदर्शन भी होगा।

विश्व के शीर्ष निशानेबाज दिखाएंगे कौशल

आइएसएसएफ विश्व कप राइफल, पिस्टल में 30 देशों के करीब 200 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। भाग लेने वाले प्रमुख नामों में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन जीन क्विकमपोइक्स, इवेंट में रियो ओलिंपिक चैंपियन जर्मनी के क्रिश्चियन रिट्ज और महिलाओं की एयर राइफल विश्व चैंपियन यूएसए की एलिसन मैरी वीज़ जैसे अन्य शामिल होंगे। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन, रुद्राक्ष पाटिल भी एक्शन में दिखाई देंगे, साथ ही दो मौजूदा एयर पिस्टल विश्व चैंपियन, चीन के लियू जिनयाओ और लू काइमन भी एक्शन में दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button