ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपित समेत 4.60 लाख की शराब जब्त

पन्ना । लाखों रुपये की शराब भंडारण कर बेचने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तरीय टीम गठित कर छापा मारा। आरोपित के कब्जे से 92 पेटी में 4600 क्वार्टर कुल 828 लीटर देशी मशाला शराब, कीमती करीब चार लाख 60 हजार रुपये की जब्‍त की। आरोपित नंदकिशोर पटेल 35 वर्ष निवासी मनकी कछरा थाना सिमरिया जिला पन्ना को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

मालूम हो कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नशा मुक्ति के संबध में चलाए जा रहे अभियान को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना नेे थाना व चौकी प्रभारियों को शराब का निर्माण, विक्रय, भंडारण व परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा था।

हरदुआ चौकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मनकी कछरा मे एक व्यक्ति के द्वारा बङी मात्रा मे अवैध शराब का भण्डारण कर विक्रय किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा तत्काल जिला स्तर पर टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह के मार्गदशन व एसडीओपी पवई सौरभ रत्नाकर के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम मुखबिर सूचना पर ग्राम मनकी कछरा रवाना हुई।

रिहायशी मकान के पास जाकर घेराबंंदी की। कार्रवाई के दौरान मकान के अंदर भारी मात्रा में अवैध शराब रखी थी। आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्र 112/23 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button