मध्यप्रदेश
विराट कोहली के बाद महाकाल के दर्शन करने पहुंचे उमेश यादव

उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी उमेश यादव ने पत्नी तान्या के साथ महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह महाकाल की पूजा करने के बाद अभिषेक किया। उमेश यादव बाबा महाकाल के भक्त हैं, पिछली बार भी वे पत्नी के साथ यहां दर्शन करने पहुंचे थे। हाल ही में इंदौर में हुए भारत और आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ और केएल राहुल पत्नी अथिया के साथ महाकाल के दर्शन किए थे। चर्चा है कि महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने क्रिकेट मैदान में शानदार प्रदर्शन किया।
महाकाल के आंगन में उमेश यादव के मन को मिली शांति
उमेश यादव पूजा करने के बाद जब बाहर आए तो फैंस ने उन्हें घेर लिया, इसके बाद उमेश ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। महाकाल के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि अब उनके मन को काफी शांति मिली है।