ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

बेलखाडू में बस अनियंत्रित होकर कार से भिड़ी मामा-भांजी की मौत

जबलपुर। थाना बेलखाडू के सिमरिया तिराहे में बुधवार की सुबह हादसे में एक व्यक्ति समेत युवती की मौत हो गई। यात्री बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। कार में सवार मामा और उसकी भांजी की मौके पर मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। इधर यात्री बस में सवार कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। हालांहि हादसे के बाद कई यात्री बस से उतरकर निकल गए।

बेलखाडू थाना प्रभारी यूके तिवारी ने बताया कि हादसे के दौरान कार में सवार बताया कि डॉक्टर अजय बाथरे 56 साल अपनी 15 साल की भांजी, राधिका रजक दोनों निवासी मंदिर बाड़ा कटंगी कार कार क्रमांक एमपी 20सीडी 8544 में लेकर जबलपुर की ओर आ रहे थे। तभी जबलपुर से सागर जा रही तेज रफ्तार सिद्दीविनायक बस क्रमांक एमपी 20 सीटी 7711 ने सिमरिया तिराहे पर कार सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान घटना स्थल पर ही दोनों मामा-भंगाजी की मौत हो गई। घटना के बाद से बस चालक फरार है, पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। इस हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटे आईं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर बड़ा गड्डा था जिससे बचने के लिए बस के चालक ने गाड़ी मोड़ी। रफ्तार की वजह से गाड़ी का नियंत्रण नहीं बन सका और कार से टक्कर हो गई।

Related Articles

Back to top button