ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

आज या कल में जारी हो सकती है कर्नाटक में भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट तैयार कर ली है। आज या कल में इसकी घोषणा की जा सकती है। बता दें, कांग्रेस दो लिस्ट जारी कर चुकी है, जबकि भाजपा ने अब तक एक भी प्रत्याशी फाइनल नहीं किया है।

कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है। इससे पहलवे पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की रविवार को बैठक हुई। तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिह और अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा सोमवार या मंगलवार को कर दी जाएगी।

मालूम हो, सीईसी के अंतिम निर्णय लेने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संभावित नामों को लेकर पिछले कुछ दिनों में बैठकें की हैं। कर्नाटक में फिर से सत्ता में आने का प्रयास कर रही भाजपा ने 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी कर्नाटक में सत्ता में वापसी का भरोसा जताया है।

वहीं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 58 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार तय करने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक हुई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बैठक में भाग लिया।

कर्नाटक की सभी 224 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर विचार करने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की कम-से-कम चार बार बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन, पार्टी ने अब तक 58 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

Related Articles

Back to top button