मध्यप्रदेश
उदयपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कथित रूप से धार्मिक भावन आहत करने का मामला दर्ज

राजस्थान के उदयपुर में स्वयंभू संत और बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि उनके कथित भड़काऊ भाषण को लेकर हाथीपोल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर शास्त्री ने गुरुवार को गांधी मैदान में एक ‘धर्म सभा’ में बोलते हुए कथित तौर पर एक हिंदू राष्ट्र के निर्माण की मांग की थी।


