ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन पलटा 20 घायल नौ की हालत गंभीर

सागर/बीना। मजदूरों को लेकर जा रहा एक लोडिंग वाहन महाराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोगरा के पास पलट गया। इस हादसे में 20 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर रूप से घायल मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में प्राथमिक उपचार देकर सागर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मालवाहक वाहन क्रमांक एमपी 15 एलए 5277 में सवार होकर दो दर्जन मजदूर ग्राम रमखिरिया से खकरिया की ओर आ रहे थे। तभी रास्‍ते में वाहन अनियंत्रित हुआ और ग्राम मोगरा के पास पलट गया। राहगीरों ने तत्‍काल 108 एंबुलेंस व डायल 100 को बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मजदूरों को सिर, हाथ, पैर और छाती में चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद नौ गंभीर रूप से घायल मजदूरों को जिला चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया है। गंभीर घायलों में स्वाति /बारेलाल 35 साल, कमला/तेजबल 40 साल, किरण/लाल सिंह 22 साल, डेलन/बारेलाल 40 साल, हेमवती/हल्ले भाई 30 साल, अभिलाषा/मुरत सिंह 44 साल, सूरज रानी /कोमल 50 साल, गोलू/रूप सिंह 17 साल, केसु/संतोष 14 साल शामिल हैं। इन्हें 108 एंबुलेंस से सागर भेजा गया है। अस्पताल में अन्य भर्ती घायलों में रामलली/हेमराज 40 साल, राधा/गुड्डा 38 साल, रानी/धरम 35 साल, सविता/गोपाल 40 साल, आनंद पति घनश्याम 32 साल, शकुन/लाल सिंह 50 साल,पुष्पा/ धनराज 30 साल, रोशनी/नरेश 22 साल सहित कुछ अन्य शामिल हैं।

घायलों को देखने पहुंचे नेता

दुर्घटना मजदूरों के घायल होने की सूचना मिलने के बाद भाजपा और कांग्रेस के नेता अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने सूचना पर प्राथमिक तौर पर मामला जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार मजदूर खकरिया ग्राम में संजय ब्यारे के खेत पर लहसुन पटाई के लिए जा रहे थे। महाराजपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपित चालक अभी फरार है। घायलों के बयान के बाद अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button