ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

चोरों के हौसले बुलंद 48 घंटे में आठ घरों के ताले टूटे

भोपाल। प्रदेश की राजधानी में शातिर चोर लगातार मकानों को अपना निशाना बनाकर वारदात कर रहे हैं। पिछले 48 घंटे में शहर में आठ मकानों के ताले तोड़कर करीब दो लाख का सामान चुराया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि सबसे अधिक वारदात नए शहर के अयोध्या नगर, कमला नगर, अशोकागार्डन, कोलार में हुई है। वारदात के बाद पुलिस किसी चोरी में कोई अहम सुराग नहीं तलाश पाई है। ये बदमाश क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

टीटीनगर थाना पुलिस के मुताबिक लाल बहादुर वर्मा निजी काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। इस दौरान शतिर चोर उनके मकान के ताले तोड़कर करीब चालीस हजार का सामान चुराकर फरार हो गए। इसी तरह से कमलानगर के कोटरा सुल्तानाबाद में रहने वाली अश्वनी सिंघल के घर का तोड़कर दस हजार का सामान चोरी हो गया। इधर, कोलार के दानिश कुंज में रहने वाले दीपक सिसोदिया के सूने मकान को बदमाशों ने निशाना बनाकर करीब 31 हजार का सामान चुरा लिया। पुराने शहर के छोला मंदिर में भी बदमाश ने सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात मकान का ताला तोड़कर चुरा लिए। उन्‍होंने उसकी कीमत का आकलन फिलहाल नहीं किया है, लेकिन नकद दस हजार रूपये भी चोरी हुए हैं।

अशोका गार्डन और अयोध्या नगर में भी वारदात

राजधानी में चोर सबसे अधिक नए शहर में चोरी की वारदात कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नरी में अधिकारियों की संख्या बढ़ने के बाद अपराध रूक नहीं पा रहे है। अशोकागार्डन के सेमरा में रहने वाले राजेश राजपूत के सूने मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने पचास हजार का सामान चुरा लिया। इसी तरह से अयोध्या नगर के छत्रसाल नगर के फेस 1 में रहने वाले मयंक जैन के घर के ताले तोड़कर शातिर बदमाश कीमती सामान चुराकर फरार हो गए।

अयोध्या नगर में एक घंटे में एक लाख के मोबाइल चोरी

इधर, अयोध्या नगर का इलाका शातिर बदमाश को निशाने पर है। अयोध्या नगर के संतोषी विहार कालोनी में तीन मकानों से सोमवार सुबह सात बजे से लेकर आठ बजे तक तीन मकानों से तीन कीमती मोबाइल चोरी हुए थे। उनकी कीमत करीब एक लाख रूपये है।

पुलिस की चौकसी पर सवाल

अयोध्या नगर में रहने वाले अमन सिंह ने बताया कि इलाके में लगातार चोरी हो रही है। पुलिस नजर नहीं आती है, चोर लगातार सूने मकानों को निशाना बना रहे थे, अब खुले मकान में भी वारदात कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button