ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

खूबसूरत IPS अधिकारी पर दिल हार गए मंत्रीजी, जल्द बंधने वाले हैं शादी के बंधन में, इस दिन लेंगे सात फेरे

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस जल्द ही शादी के जोड़े में नजर आएंगे। जी हां हरजोत बैंस के घर पर शहनाई बजने वाली है। शादी की तैयारियां जोरों शोरो से चल रही है। बताया जा रहा है कि उनकी शादी आनंदपुर साहिब में होगी। अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर कौन है वो खुशनसीब लड़की जो मंत्रीजी की दुल्हनियां बनने वाली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन है मंत्री हरजोत बैंस किससे शादी करने वाले हैं और कौन है उनकी होने वाली दुल्हनियां?

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस बहुत जल्द विवाह बंधन में बंध जाएंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस आई.पी.एस. अधिकारी डा. ज्योति यादव के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव उनकी दुल्हन बनेंगी।

ज्योति यादव 2019 बैच की आई.पी.एस. अधिकारी हैं और वह इस समय मानसा में एसपी के पद पर तैनात हैं। ज्योति यादव का परिवार गुड़गांव में रहता है। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस की शादी मार्च महीने में ही आनंदपुर साहिब में होगी और इस शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की शादी में कई राजनीतिक हस्तियों के आने की पूरी संभावना है। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। शादी समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ दिल्ली और पंजाब के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button