ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

मोटर जलने से एक सप्ताह से ग्रामीण पानी के लिए परेशान

डिंडौरी। गर्मी शुरू होते ही जिले में जल संकट भी गहराने लगा है। पिछले एक सप्ताह से गर्मी का असर अधिक बढ़ गया है। गर्मी बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पानी के लिए परेशान होने लगे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिले के जनपद मुख्यालय मेहंदवानी से शहपुरा मार्ग पर ग्राम सहना टोला के पास ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम कर दी। महिलाएं सड़क पर खाली बर्तन लेकर पहुंच गईं और सड़क पर बर्तन रखकर समस्या के समाधान की मांग करने लगीं।

सड़क जाम की सूचना लगते ही मेहंदवानी थाना का अमला मौके पर पहुंच गया। इसके बाद नायब तहसीलदार नीलम श्रीवास व जनपद सीईओ चेतना पाटिल भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। इस बीच मेहंदवानी से शहपुरा मार्ग पर जाम लगा रहा और राहगीर परेशान होते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर नल जल योजना के तहत जिस बोर से पानी की सप्लाई की जा रही थी, उसकी मोटर बोर में गिर गई है जिससे पानी नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब है कि जनपद मेहंदवानी मुख्यालय में भी गर्मी शुरू होते ही पानी की समस्या बढ़ जाती है। लंबे समय से बनी इस समस्या के समाधान के लिए किसी भी स्तर पर ठोस पहल नहीं किए जाने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। पिछले दिनों मेहंदवानी मुख्यालय में ही जिस बोर से पानी की सप्लाई हो रही थी उसकी मोटर जल जाने से लगभग एक सप्ताह तक ग्रामीण पानी के लिए परेशान हुए थे।

Related Articles

Back to top button