ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा सारंगढ़ में 6 बालिकाओं को डंपर ने कुचला दो की मौत

रायगढ़। सारंगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा सुबह के समय हुआ। तेज गति आ रही डंपर ने छह मासूम बच्चियों को अपने चपेट में ले लिया। इस दिल दहला देने चाली दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो बच्चियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक गंभीर रूप से घायल हुई जिससे तुरंत रायगढ़ रिफर किया गया है। तो वहीं तीन बालिकाओं को चोटें लगी हैं। अभी तीनों बालिका खतरे से बाहर है।

सारंगढ़ थाना क्षेत्र की घटना

मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटाऊपाली (ब) में सिदार मोहल्ले की छह बच्चियां किसी पुजाई कार्यक्रम मे आईं थीं, जो आज सुबह करीब 7:30 बजे नहाने के लिए दानसरा से सालर के बीच बटाऊंपाली (ब) में नेशनल हाईवे रोड के किनारे पैदल तालाब जा रही थीं ठीक उसी समय तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गई और उसने सभी को चपेट में ले लिया।

सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती तीन मासूम बच्चियां

दुर्घटना को अंजाम देने के पश्चात डंपर चालक फरार हो गया। हृदय विदारक दुर्घटना देख प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चियों को आनन-फानन में सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो बच्चों की मौत हो गयी है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज हेतु रायगढ़ रिफर किया गया है। बाकी तीन बच्चियां घायल हैं लेकिन खतरे से बाहर है।

डंफर की चपेट में आए बच्चियां

डंफर की चपेट में आए बच्चियों में राखी सिदार 17 वर्ष, कविता सिदार 10 वर्ष, अंजू सिदार 16 वर्ष,भारती सिदार एक वर्ष, डिंकी सिदार (10 वर्ष) और अंतरा सिदार 13 वर्ष है। सड़क हादसे के पश्चात ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामवासियों और परिजनों ने नेशनल हाईवे में चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दुर्घटना और चक्का जाम की सूचना पर प्रशासन की और पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची है।

Related Articles

Back to top button