ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए इस तरह करें आवेदन यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

योजना का लाभ 1 जनवरी 2006 या उसके बाद जन्मीं बच्चियां इसका लाभ ले सकती हैं। इसके साथ ही परिवार में कोई आयकर दाता नहीं होना चाहिए। इस योजना में लड़कियों को शिक्षा दिलाने के लिए खर्च की सुविधा दी जाती है। जो लड़कियां स्कूल छोड़ती हैं, वे इस योजना से बाहर हो जाती हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र मध्य प्रदेश सरकार की वेबसाइट ladlilaxmi.mp.gov.in पर उपलब्ध है। इसके लिए सबसे जरूरी दस्तावेज बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र में आधार कार्ड या राशन कार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही बालिका के माता-पिता के निवास का प्रमाण पत्र। बालिका का समग्र आइडी नंबर, परिवार का समग्र आइडी नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, बैंक और उसकी शाखा का नाम, बैंक अकाउंट की पासबुक की फोटो कापी। बालिका का माता-पिता के साथ फोटो। दूसरी बालिका के लिए आवेदन करते वक्त परिवार नियोजन का प्रमाण-पत्र लगाना होगा।

लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ पाने के लिए माता-पिता का मध्य प्रदेश का मूलनिवासी होना चाहिए। इसके साथ ही माता-पिता आयकर दाता नहीं होना चाहिए। बच्ची का आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीयन होना चाहिए। दूसरी संतान वाली दंपती के लिए परिवार नियोजन अपनाया गया होना चाहिए।

– लाड़ली लक्ष्मी योजना में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से बालिका के नाम पर 1,18000 रुपये का आश्वासन प्रमाण पत्र जारी होता है।

– इसके साथ ही बालिका के 6वीं कक्षा में प्रवेश पर 2 हजार रुपये, 9वीं कक्षा में प्रवेश पर 4 हजार रुपये, 11वीं कक्षा में प्रवेश पर 6 हजार रुपये और 12वीं कक्षा में प्रवेश पर 6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।

– इसके बाद बालिकाओं के ग्रेजुएशन के लिए कालेज में प्रवेश पर 25 हजार रुपये की राशि दो समान किश्तों में पाठ्यक्रम के प्रथम और अंतिम वर्ष में दी जाती है।

– बालिका के पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए पढ़ाई का खर्च भी सरकार ही उठाएगी। उसकी आयु 21 वर्ष पूर्ण होने एवं शासन द्वारा निर्धारित उम्र पूर्ण होने के बाद 1 लाख रुपये की अंतिम राशि दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button