ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

सोलापुरी माता पूजा उत्सव में राटा पूजा खड़गपुर से पधारे पुजारी

बिलासपुर। चांदमारी शारदा मंदिर राटा पूजा अर्चना कर सोलापुरी माता के पंडाल में लाकर स्थापित किया गया। रविवार को सुबह 10 बजे प्रारंभ राटा पूजा गणेश नगर अन्न्पूर्णा कालोनी निवासी नेतानी रमेश, नेतनी स्वाति के द्वारा किया गया है। राटा पूजा में भक्तों का विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। डफली, तासा, बाजा के साथ श्रद्धालु जुलूस के रूप में पूजा पंडाल पहुंचे यहां पर खड;कपुर से आए पुजारी साईं ब्रदर द्वारा विधि विधान से पूजा कर राटा स्थापित किया।

सोमवार की सुबह 7:30 बजे मां त्रिपुरा सुंदरी मरी माई मंदिर न्यू लोको कालोनी से गीली हल्दी से निर्मित मां सोलापुरी मां की शोभा यात्रा के द्वारा मरी माई मंदिर से झोपड़ा पारा , कीर्ति नगर, संतोषी मंदिर होते हुए गोविंद नगर, तारबहर फाटक, साई मंदिर होते हुए बन्नाक चौक, कोलकाता स्वीट दुकान से वार्ड नंबर 10,11,12 के मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए पूजा स्थल में विधि विधान से स्थापित किया जाएगा।

इस वर्ष भी भव्य रूप से पूजा करने के लिए खड़गपुर के सुप्रसिद्ध पुजारी टी. भास्कर राव (साईं ब्रदर पुजारी ग्रुप ) को आमंत्रित किया गया। ढपली ग्रुप, काली माता ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे।

पूजा को सफल बनाने में समिति के सदस्य प्रेम लाल चौहान, जी राजा राव, जी आनंद राव, यू मुरली राव, एम तावुडू, साई राम शर्मा, बी रामा राव, जी राजेश्वर राव, पी नोका राजू, वी अप्पल नारायणा, एन रमना मूर्ति, के चिरंजीव राव, ई कृष्णा राव, जी धर्मा राव, सुशांत, संदीप पत्रा, अशोक कुमार, गजेंद्र कुमार, महावीर बोयर, बी पापा राव, डी सुरीबाबू, जी नागेश्वर राव, एन गोविंद राजू, ए कृष्णा राव, पी कोंडल राव, आर गोविंद राव पटनायक, के भवानी शंकर, जी वेंकट प्रसाद, जी पापा राव, बी सुब्बा राव, नागु, डी अप्पा राव, श्याम सुन्दर तिवारी, वी गुरु नादु, वी हरि, कमल काले, राज कुमार काले, तमेश पटेल, पी बाबू राव, एस साई कुमार, पी साई कृष्णा संतोष नेतानी निखिल नेतनी, पी पवन आदि अन्य नागरिकों के सहयोग से यह पूजा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष यू मूरली राव ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा उत्सव को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button