ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

झाबुआ जिले में लालच देकर मतांतरण करवा रहे पांच आरोपित गिरफ्तार

झाबुआ। झाबुआ दौरे पर गत दिनों आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंच से कहा था कि जिले में अब मतांतरण का कुचक्र चलने नहीं दिया जाएगा, बावजूद यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला जिला मुख्यालय झाबुआ से करीब 12 किमी दूर ग्राम झेर में सामने आया है। ग्रामीणों की जागरूकता के कारण ऐसा कुप्रयास करने वाले पांच आरोपित पुलिस गिरफ्त में आए हैं।

जिले के कल्याणपुरा थाना और अंतरवेलिया चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम झेर में आवेदक रमेश भाबौर को शनिवार शाम एक घर में जबरन बुलवाकर मतांतरित करवाने का कुछ लोगों ने प्रयास किया। जब उसने मना किया तो उसे धमकी दी गई। फिर भी वह भयभीत नहीं हुआ। उसने सभी ग्रामीणों को एकत्र कर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

नियमित चर्च आने को कहा

पुलिस को दिए आवेदन में रमेश ने बताया कि उसे शनिवार की शाम को गांव के ही बादू भाबोर ने अपने घर बुलाया। वहां पहले से ही चार अन्य व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने उसके ऊपर जल छिड़का और उसके गले में क्रॉस डाल दिया। उसे कहा गया कि उसकी बीमारी आदि सभी ठीक हो जाएगी और उसे सभी लाभ मिलेंगे। उसे अब नियमित चर्च आना होगा। जब उसने विरोध किया तो उसे धमकाया गया।

ये हुए गिरफ्तार

कल्याणपुरा थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि जबरन मतांतरण करवा रहे बादू भाबोर, सिंधिया भाबोर, नाथू गुंडिया, मकना सिंगाड़िया और कांजी सिंगाड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह है हाल…

मतांतरण क्षेत्र की एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी है। मतांतरण की शिकायतें कम होती हैं, लेकिन यह कुचक्र लगातार जारी रहता है। भोलेभाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर मतांतरित करवाने का खेल लंबे समय से जारी है। विहिप इस मामले में विरोध दर्ज करवा रही है, लेकिन उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा। अवैध चर्च का मुद्दा लगातार वे उठा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। हाल ही में राज्यपाल व राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने दावा किया है कि 35 से 40 हजार लोगों को अब तक मतांतरित करवा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button