ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

पवन खेड़ा ने पार्टी से मांगी माफ़ी, जानें अपने किस बयान को लेकर कांग्रेस नेता ने जताया हैं खेद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मौजूदा वक़्त में एआईसीसी के मीडिया और पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन पवन खेड़ा ने अपने एक पुराने बयान पर पार्टी से माफ़ी मांग ली हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भी बातें कही हैं। पवन खेड़ा ने जिस बयान पर खेद जताया हैं वह उनकी पार्टी से नाराजगी से जुड़ा हैं।

दरअसल पिछले साल राज्यसभा के लिए राजनीतिक दल अपने नेताओं की उम्मीदवारी तय कर रहे थे। नेताओ की वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर राज्यसभा भेजा जा रहा था। पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को उम्मीद थी की कांग्रेस उन्हें भी राज्यसभा सांसद का उम्मीदवार बनाएगी और खाली हुए आधे दर्जन सीट में से किसी राज्य से उन्हें प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं।

उनका नाम राज्यसभा की सूची में नहीं होने पर पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा था की ‘शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई’। उनके इस ट्वीट को सीधे तौर पर उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जाने लगा था। पवन खेड़ा के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस पर विपक्षी दलों ने भी निशाना साधा था। भाजपा लगातार इस पर सवाल भी पूछ रही थी। बाद में पवन खेड़ा को संगठन के भीतर बड़े पद से नवाजा गया था।

हालाँकि अब पवन खेड़ा ने अपने इस बयान पर खेद जताते हुए कहा हैं की ‘मैं माफी मांगता हूं की मैने कभी ऐसा कहा था, आज राहुल गांधी को तपस्या करते देख रहा हूं’

देखियें पवन खेड़ा का पुराना ट्वीट…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button