ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

अब तक 4848 आवेदन भरे ई-केवायसी न करने पर तीन दुकान निरस्त

ग्वालियर। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत ग्वालियर जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में भी रविवार को आवेदन पत्र भरने का कार्य किया गया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मुरार के खुला संतर स्थित जोन कार्यालय नौ में पहुंचकर लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीयन की कार्रवाई का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रविवार तक योजना के तहत 4 हजार 848 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आवेदन भरने के कार्य के साथ ही ई-केवायसी जिन बहनों की नहीं है उनकी ई-केवायसी कराने का कार्य भी तेजी के साथ किया जाए। सभी जिला अधिकारी क्षेत्र में घूमकर शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत सभी पात्र बहनों से आवेदन पत्र जमा कराने का कार्य करें। उचित मूल्य की दुकानों पर पीओएस मशीन के जरिए खासतौर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के दायरे में आने में आने वाली महिलाओं की समग्र आइडी व आधार मिलान का कार्य किया जाए।

निगमायुक्त कान्याल ने कहा- सर्वर सुधरवाएं

– निगमायुक्त किशोर कन्याल ने लाड़ली बहना योजना के आवेदन एवं समग्र आइडी की ई-केवाईसी के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों पर लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर सर्वर की समस्या देखने में आई। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। आयुर्वेदिक कालेज के पीछे बने क्षेत्रीय कार्यालय पर निरीक्षण कर शिविर में चल रहे लाड़ली बहना योजना के पंजीयन कार्य का अवलोकन किया।

एसडीएम घाटीगांव ने तीन दुकानों को किया अटैच

एसडीएम घाटीगांव अनिल बनवारिया द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान चराई डांग, सुरेहला व महारामपुरा के विक्रेता द्वारा ई-केवायसी करने में लापरवाही के कारण तीनों दुकानों को निरस्त किया गया। तीनों दुकानों को कैला देवी महिला बहुद्देश्यीय सहकारी संस्था पर अस्थाई रूप से संलग्न किया गया है।

Related Articles

Back to top button