ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

कलेक्टर कार्यालय में गबन के आरोपित बाबू का भाई गिरफ्तार 29 लोगों पर केस

इंदौर। करोड़ों रुपये के शासकीय धन की हेराफेरी करने के आरोपित इंदौर कलेक्टर कार्यालय के बाबू मिलाप चौहान के भाई राहुल को भी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

रावजी बाजार टीआइ प्रीतम सिंह ठाकुर ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित के खाते में 21 लाख रुपये जमा हुए थे। इसके पहले पुलिस मिलाप की पत्नी और साले को भी गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। कलेक्टर कार्यालय की लेखा शाखा के बाबू मिलाप चौहान सहित 29 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हेराफेरी का मुकदमा दर्ज किया है।

अब तक पौने छह करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई

अपर क्लेक्टर राजेश राठौर की अगुवाई में प्रशासन का दल भी जांच में जुटा है। जिला कोषालय के स्तर पर यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही या संलिप्तता है तो प्रशासन इसकी भी जांच कर रहा है। उल्लेखनीय है कि आरोपित मिलाप फेल ट्रांजेक्शन के बिल लगाता था। यह बिल कोषालय से ही पास होते थे। जांच में अब तक पौने छह करोड़ के फेल ट्रांजेक्शन के भुगतान की जानकारी सामने आ चुकी है।

ठगी में मेडिकल छात्र गिरफ्तार

इंदौर। क्रिप्टो करंसी में निवेश और मुनाफा का झांसा देकर ठगी करने वाले एमबीबीएस छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने करीब 12 लोगों से 62 लाख 18 हजार 800 रुपये ठगे थे। डीसीपी(अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक आवेदक अमन पर्वत, सूरजसिंह, पलकेश चौहान, अभिषेक सिंह, रोहित मीणा की शिकायत पर आरोपित आकाश भावेल निवासी द्वारकापुरी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी के मुताबिक आरोपित भोपाल के बड़े कालेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। उसने एके इंटरप्राजेस के नाम से कंपनी बनाई जो सेबी में रजिस्टर्ड भी नहीं थी। आरोपित ने क्रिप्टो करंसी में मुनाफे का झांसा दिया और लोगों से लाखों रुपये जमा करवाए। आरोपित ने बाद में मार्केट में नुकसान का बोला और बदमाशों के नाम से धमकाया। शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button