ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर पलटवार कही ये बात

भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि बाबर के हिमायती रहे लोग आज सावरकर की बात कर रहे हैं। यह वही लोग हैं जो हमेशा हिंदुओं और हिंदुत्व का अपमान करते रहे है और आज हिंदुत्व का ज्ञान दे रहे हैं। यह वही दिग्विजय सिंह जी हैं जो हिन्दू आतंकवाद के समर्थक हैं,यह वही दिग्विजय सिंह हैं जो भगवान राम पर सवाल उठाने वालों के साथ खड़े रहते हैं। यह वही दिग्विजय सिंह हैं जो हिंदू व हिंदुत्व के नाम पर हिंदुओ को बांटने का काम करते हैं।

यह वही दिग्विजय सिंह हैं जिनके राज में साधु संतों को गोली मार दी जाती है। ऐसे हिन्दू विरोधी दिग्विजय आज सनातन हिंदुत्व व सावरकर हिंदुत्व का ज्ञान दे रहे हैं।

सत्ता जाते ही सावरकर याद आए

गृह मंत्री मिश्रा ने शिवसेना बाल ठाकरे प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा वीर सावरकर को भगवान बताए जाने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सत्ता जाते ही उद्धव जी को अब सावरकर जी याद आ गए हैं। जब तक कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता सुख भोग रहे थे तब भी राहुल गांधी व कांग्रेसी वीर सावरकर जी का अपमान कर रहे थे तब उन्होंने क्यों विरोध नहीं किया। उद्धव जी यह जनता है ,यह सब जानती है। इस तरह रंग बदलने से कुछ नहीं होने वाला।

Related Articles

Back to top button