ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

पत्नी से फोन पर बात करता था युवक पति ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

आगर मालवा। मप्र में आगर मालवा जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र के गांव बोरखेड़ी लड़ा में 21 वर्षीय युवक के महिला से फोन पर बातें करना पति को नागवार गुजरा। उसने युवक को अकेला पाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

सोमवार को पीड़ित युवक भाई के साथ थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार युवक भी विवाहित है। युवक ने पुलिस को बताया कि 19 मार्च की देर रात जब वह खेत पर जा रहा था, तब उस शख्स ने हमला कर दिया। वह अपने दोस्त के साथ आया था और उसके पास धारदार हथियार था।

युवक ने पुलिस को बताया कि इस हमले में उसे कुछ समझ नहीं आया। मारपीट के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया और रातभर वहीं पड़ा रहा। सुबह उसका भाई खेत पर आया और उसे बेहोश देख होश में लाया, फिर पता चला कि आरोपितों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है।

इसका कारण पूछने पर युवक ने बताया कि आरोपित को शक था कि उसकी पत्नी से उसका अवैध संबंध हैं। युवक ने कहा कि वह फोन पर उसकी पत्नी से बात करता था। युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनाक्रम के बाद से वह फरार है। सुसनेर थाना प्रभारी विजय कुमार सागरीया ने कहा कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button