ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
व्यापार

RBI Monetary Policy: क्या और महंगा होगा लोन, 6 अप्रैल को मौद्रिक नीति समिति की बैठक, जताई जा रही यह आशंका

RBI Monetary Policy: क्या लोन एक बार फिर महंगा होने जा रहा है? अगले महीने के पहले हफ्ते में होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक से पहले यह आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की वृद्धि कर सकता है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति लाने से पहले विभिन्न घरेलू और वैश्विक कारकों को ध्यान में रखने के लिए रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 3, 5 और 6 अप्रैल को होने जा रही है। 6 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से फैसले की जानकारी दी जाएगी।
फरवरी में हुई अपनी अंतिम नीति बैठक में RBI ने नीतिगत दर या रेपो को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया था।

1 अप्रैल से पान मसाला पर 51 और सिगरेट पर 100 प्रतिशत जीएसटी सेस

इस बीच, केंद्र सरकार ने पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू के अन्य उत्पादों पर जीएसटी कंपनसेशन सेस अधिकतम दर से लागू करने का फैसला किया गया है। यह अधिकतम सेस इन उत्पादों की खुदरा बिक्री मूल्य के आधार पर वसूला जाएगा। जीएसटी कंपनसेशन सेस की यह अधिकतम सीमा शुक्रवार को लोकसभा में पारित वित्त विधेयक 2023 में संशोधन के जरिये तय की गई है।
यह संशोधन एक अप्रैल 2023 से लागू हो जाएंगे। संशोधन के अनुसार, पान मसाला पर अधिकतम जीएसटी कंपनसेशन सेस प्रति इकाई खुदरा मूल्य का 51 प्रतिशत होगा। अभी यह सेस उत्पाद के कुल मूल्य के अनुसार 135 प्रतिशत पर लगाया जाता है। तंबाकू उत्पाद या सिगरेट पर सेस की अधिकतम दर खुदरा मूल्य का 100 प्रतिशत होगी। अभी तक 4,170 रुपये प्रति हजार स्टिक के साथ मूल्य के अनुसार 290 प्रतिशत सेस लिया जाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button