ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

आज वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन कल से बढ़ जाएंगी प्रापर्टी की दरें पंजीयन कार्यालयों में उमड़ी भीड़

भोपाल। आज 31 मार्च है, वित्‍तीय वर्ष का अंतिम दिन। राजधानी भोपाल में कुल 733 जगहों पर संपत्‍ति की दरों में कल से इजाफा हो जाएगा। इसके चलते संपत्‍ति की रजिस्ट्री कराने के लिए शुक्रवार को सुबह से ही रजिस्ट्रार आफिस में लोगों की भीड़ लग गई।

इससे पहले नवरात्र के शुभ मुहूर्त में भी जमकर प्रापर्टी की खरीदी हुई। लोगों ने अपने मकान, दुकान और जमीन की रजिस्ट्रियां कराईं तो वहीं कई लोगों ने नइ प्रापर्टी भी खरीदी। इससे नवरात्र के नौ दिन में 4,700 रजिस्ट्रियां हुईं। जिससे पंजीयन विभाग ने लगभग 30 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है। इसके साथ ही विभाग ने वित्तीय वर्ष के तय लक्ष्य 1100 करोड़ को भी हासिल कर लिया है। नवरात्र के आखिरी दिन गुरुवार को रामनवमी के शुभ मुहूर्त में भी परी बाजार और आइएसबीटी स्थित पंजीयन कार्यालयों में प्रापर्टी के खरीदारों की सुबह नौ बजे से भीड़ आना शुरू हो गई थी, जिससे देर शाम साढ़े पांच बजे तक दस्तावेज पंजीकृत करने का काम किया गया। इधर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन शुक्रवार को रजिस्ट्रियां कराने के लिए लोगों ने लगभग 70 प्रतिशत स्लाट बुक करा लिए हैं। इससे देर रात तक रजिस्ट्री कराने का सिलसिला जारी रहेगा।

राम नवमी को 600 दस्तावेज हुए पंजीकृत

राम नवमी के शुभ मुहूर्त में लोगों ने जमकर प्रापर्टी की खरीदी की है, इस दिन जिले में लगभग 600 दस्तावेज पंजीकृत किए गए हैं। जिनमें 400 नई प्रापर्टी की रजिस्ट्री हैं और बाकि अन्य प्रापर्टी की शामिल हैं। इससे लगभग सवा तीन करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। इससे पहले बुधवार को दुर्गाष्टमी के शुभ मुहूर्त में 800 दस्तावेज पंजीकृत किए गए थे। हालांकि मंगलवार को सर्वर की रफ्तार धीमी होने से सिर्फ 170 ही दस्तावेज पंजीकृत हो सके थे। यदि सर्वर निरंतर चलता तो दस्तावेजों का आंकड़ा पांच हजार के पार होने की उम्मीद थी।

शुक्रवार को 1000 रजिस्‍ट्रियां होने की उम्मीद

नवरात्र खत्म होने के साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 भी समाप्त हो जाएगा। इसका अंतिम दिन 31 मार्च शुक्रवार है, इससे पंजीयन अधिकारियों को एक हजार रजिस्ट्री होने की उम्मीद है, जिससे लगभग पांच करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। पंजीयन विभाग ने नवरात्र और साल के अंतिम दिन होने की वजह से अवकाश के दिन पंजीयन कार्यालय खोलने के साथ ही प्रति सब रजिस्ट्रार 55 स्लाट से बढ़ाकर 75 कर दिए हैं। इससे अब जिले में 13 सब रजिस्ट्रार के हिसाब से 975 स्लाट हैं।

मार्च में अब तक हुई लगभग 10 हजार रजिस्ट्रियां

प्रापर्टी के जानकारों का कहना है कि इस बार कलेक्टर गाइडलाइन से अधिक दरों पर रजिस्ट्रियां हुई हैं। जिले में लोगों ने बैरसिया रोड, कोलार रोड, नर्मदापुरम रोड, अयोध्या बायपास, चूनाभट्टी रोड, रातीबड़-नीलबड़ रोड के विभिन्न स्थानों पर जमकर भूखंड, मकान खरीदे हैं। पिछले एक महीने में हुई 10 हजार रजिस्ट्रियों में इन क्षेत्रों की 60 प्रतिशत रजिस्ट्रियां शामिल हैं।

बीते नौ दिनों में रजिस्‍ट्रियों का आंकड़ा

दिन – रजिस्ट्रियां

बुधवार – 500

गुरुवार – 700

शुक्रवार- 580

शनिवार- 420

रविवार – 390

सोमवार- 600

मंगलवार -170 – सर्वर ठप

बुधवार – 800

गुरुवार – 600

Related Articles

Back to top button