ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी को काले झंडे दिखाने की आशंका में कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा हिरासत में

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल के दौरे पर हैं। यहां वह संयुक्‍त कमांडर कांफ्रेंस में शिरकत करने के बाद रानी कमलापति स्‍टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री के भोपाल प्रवास के दौरान उन्‍हें काले झंडे दिखाने की घोषणा करना कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा के भारी पड़ा। शनिवार दोपहर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया।

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी में प्रवास पर हैं। कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। इस बात की जानकारी लगने पर पुलिस शनिवार दोपहर संगीता शर्मा के बाग मुगालिया स्थित पेवल वे कालोनी पहुंची थी। वहां पता चला कि वह अरेरा कालोनी में रहने वाले अपने भार्इ के घर हैं। इसके बाद पुलिस अरेरा कालोनी पहुंची और संगीता शर्मा को थाने लेकर आ गर्इ। अभी संगीता शर्मा के खिलाफ किसी तरह की कोर्इ कानूनी कारवार्इ नहीं की गर्इ है। उन्हें प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने की आशंका के कारण थाने में निगरानी में रखा गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने की आशंका थी। इस वजह से उन्हें थाने में रोककर रखा गया है।

– संजीव चौकसे, थाना प्रभारी, बागसेवनिया थाना

Related Articles

Back to top button