ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

नागपुर की विधि छात्रा के साथ सरेआम छेड़छाड

जबलपुर। विधि की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना हुई। पीड़िता ने इस मामले में गोराबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना बीते 21 मार्च की रात हुई। छात्रा अपने सहपाठी के साथ खाना खाकर रिज रोड स्थित विधि यूनिवर्सिटी के पास थे तभी उसके साथ दो युवकों ने छेड़खानी का प्रयास किया।

पीडि़ता ने बताया कि वह नागपुर महाराष्ट्र की रहने वाली है। जबलपुर में रहकर विधि की पढ़ाई कर रही है। 21 मार्च को रात 11.37 बजे वह अपने दो साथी के साथ रेस्टोरेंट से खाना खा कर आए थे। ला कालेज के पास पहुंचते ही लाल रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक जेएच 01 एएच 2406 नजदीक आकर रूकी। इसमें सवार दो अज्ञात पुरूष बाहर आए और अभद्रता से बात की।

शिकायत में आरोप है कि पूछा कौन हो और कहा जा रहे हो। जब उन्हें बताया कि विधि छात्र है तो आरोपितों ने कार में बैठने की बात कही। इस दौरान गंदी-गंदी गालियां दीं। इस घटना का पीड़त छात्रा का सहपाठी वीडियो बनाने लगा। यह देखकर आरोपित छात्र के साथ मारपीट करने लगे। आनन-फानन में लड़की का हाथ पकड़कर अज्ञात व्यक्ति कार में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता ने किसी तरह अपना हाथ छुड़ाया। अपने साथियों के साथ मारपीट होता देख छात्रा ने मदद के लिए चींखना शुरू कर दिया। उसकी यूूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। सुरक्षा कर्मियों और कुछ अन्य लोगों के आने पर अज्ञात लोग कार से भाग गए।

Related Articles

Back to top button