ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

देश भर में आरडीएसएस योजना पर काम करने में अव्वल पूर्व क्षेत्र कंपनी

जबलपुरपुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना (आरडीएसएस ) योजना के क्रियान्वय में पूर्व क्षेत्र कंपनी देशभर में अव्वल है। पावर फायनेन्स कारपोरेशन लिमिटेड की मानीटरिंग कमेटी की रिपोर्ट पर पत्र जारी किया है। जिसमें देश की अन्य वितरण कंपनियों को भी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की कार्यशैली पर अमल करने को कहा गया है।

ज्ञात हो कि आरडीएसएस योजना के लिए स्वीकृत राशि का उपयोग कर सक्रियता के साथ कार्य प्रारंभ करने के मामले में देश की समस्त वितरण कंपनियों में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सबसे आगे चल रही है। योजना के अंतर्गत तकनीकी हानियों के विश्लेषण के आधार पर विद्युत नेटवर्क के सुधार हेतु प्रत्येक खंभे का जीआइएस सर्वे कर कार्य के प्रस्ताव बनाए गए हैं। कंपनी द्वारा डिजिटल टेक्नालाजी से प्रथम बार इस्टीमेट बनाकर बिड डाक्यूमेंट में समाहित कर कांट्रेक्स अवार्ड किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना को देश की समस्त वितरण कंपनियों में लागू किया गया है जिसमें पूर्व क्षेत्र कंपनी में सर्वाधिक सक्रियता के साथ जमीनी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

3400 करोड़ रुपये का काम-

पावर फायनेन्स कारपोरेशन लिमिटेड की आरडीएसएस मानिटरिंग कमेटी द्वारा 3400 करोड रुपये स्मार्ट मीटर तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तथा हानियों में कमी लाने के लिए पूर्व क्षेत्र कंपनी को 3523 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया था। इस प्रस्ताव पर विगत आठ फरवरी 2022 को मंजूरी मिली थी। भारत सरकार की मानीटरिंग कमेटी ने पूर्व क्षेत्र कंपनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना को सक्रियता के साथ लागू करते हुए 30 मार्च तक वित्तीय वर्ष 2022-23 की अनुदान राशि का 87 प्रतिशत उपयोग किया जा चुका है। पावर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी को भेजे गए संदेश में कहा है कि यह उपलब्धि आपकी टीम की उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है तथा पूर्व क्षेत्र कंपनी ने देश की अन्य वितरण कंपनियों को अनुसरण करने के लिए एक मानदंड निर्धारित किया है।

Related Articles

Back to top button