ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

शताब्दी से 20 प्रतिशत तक अधिक है वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

भोपाल। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच शनिवार से शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले 20 प्रतिशत तक अधिक होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए चेयरकार श्रेणी में 1735 रुपये व एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 3185 रुपये चुकाने होंगे। जबकि शताब्दी एक्सप्रेस में इसी स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चेयरकार श्रेणी का किराया 1545 रुपये व एक्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 2555 रुपये है।

रानी कमलापति स्टेशन से नियमित सेवा तीन अप्रैल से

पश्चिम मध्य रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा तीन अप्रैल से शुरू होगी। जबकि हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से यह ट्रेन रविवार से चलेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस- रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन तक का किराया

कहां से कहा—————-चेयरकार श्रेणी—-एग्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी

रानी कमलापति से झांसी———905—1685

रानी कमलापति से ग्वालियर——1055—1995

रानी कमलापति से आगरा———1270—2450

रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन—1735—3185

शताब्दी एक्सप्रेस- रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक का किराया

कहां से कहा—————-चेयरकार श्रेणी—-एग्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी

रानी कमलापति से झांसी———790—1325

रानी कमलापति से ग्वालियर——990—1560

रानी कमलापति से आगरा———1325—2155

रानी कमलापति से नई दिल्ली—1545—2555

यह है वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ( ट्रेन नंबर- 20172) 5.40 बजे रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी और दोपहर 1.10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 8.46 बजे वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन, सुबह 9.48 बजे ग्वालियर व सुबह 11.23 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव लेगी।

हजरत निजामुद्दीन से वंदे भारत एक्सप्रेस ( ट्रेन नंबर- 20172) दोपहर 2.40 बजे चलेगी और रात 10.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। उक्त ट्रेन शाम 4.20 बजे आगरा कैंट, शाम 5.45 बजे ग्वालियर और शाम 7.03 बजे वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन पर ठहराव लेगी।

Related Articles

Back to top button