ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

MP Board 05th-08th Exam: कल होने वाली पांचवीं व आठवीं की परीक्षा स्थगित

भोपाल। प्रदेश के स्‍कूलों में दिनांक 03 अप्रैल को आयोजित होने वाली कक्षा 5वीं एवं 8वीं की गणित और दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संगीत विषय की परीक्षा को स्‍थगित कर दिया है। राज्‍य शिक्षा केंद्र ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि परीक्षा स्‍थगित करने का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना यही जा रहा है कि राज्‍य शासन द्वारा 03 अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश घोषित करने की वजह से ये परीक्षाएं स्‍थगित की गई हैं। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस ने बताया कि इन परीक्षाओं की आगामी तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।

गौरतलब है कि इस वर्ष प्रदेश में कक्षा 5वी एवं कक्षा 8वी की बोर्ड पैटर्न परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी समय सारणी अनुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की गणित और दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संगीत विषय की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा सोमवार 3 अप्रैल 2023 को नियत थी, जिसे अपरिहार्य कारण से स्थगित किया गया है।

Related Articles

Back to top button