ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

कमल नाथ ने कहा-क्या भाजपा ने ले रखा भगवा का ठेका हम धर्म को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को आयोजित धर्म संवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि भगवा का ठेका क्या भाजपा ने ले रखा है। जब हम मंदिर जाते हैं, पूजा करते हैं तो भाजपा काे दर्द होता है। क्या भाजपा ने हिंदू धर्म का ठेका ले रखा है। मैं गर्व से कहता हूं मैं हिंदू हूं, बेवकूफ नहीं।

भाजपा और कांग्रेस में अंतर बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे लिए धर्म हमारी भावनाओं-आत्मा से जुड़ा है, राजनीति से नहीं। हम धर्म को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते हैं। धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करना चाहते। हम चाहते हैं राम मंदिर बने, पर राम मंदिर को आप चुनावी बिंदु बनाओगे, यह हम नहीं चाहते। मंदिर का ताला तो राजीव गांधी ने ही खोला था। पार्टी ने आज के दिन को मठ-मंदिर स्वायत्ता दिवस के रूप में मनाया।

नाथ ने कहा कि समाज का नेतृत्व कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं करता, हमारे पुजारी करते हैं। भाजपा ठेकेदार-उद्योगपति को बड़ी-बड़ी जमीन देती है, पर मंदिर को जमीन देने में संकोच करती है। वह आपको परेशान करना चाहती है, जब तक आप उनके सदस्य न बनो। वे उन्हीं को पुजारी मानते हैं, जो उनके सदस्य हैं। हम पुजारी को समाज सेवक मानते हैं। मुझे नई पीढ़ी की चिंता है, वह सामाजिक मूल्यों से दूर हो रही है। इसे बचाए रखने की जिम्मेदारी आपकी (पुजारियों) है। आप हमारी आध्यात्मिक शक्ति को और मजबूत बनाएं। यह तभी हो सकता है, जब आपकी जमीन आपकी हो। हमारी सरकार छह माह में बनेगी। मैं भरोसा दिलाता हूं हम आपको मजबूती देंगे।

विधायक पीसी शर्मा ने पुजारियों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि कमल नाथ ने बगैर मांगे पुजारियों का मानदेय तीन गुना बढ़ाया। महाकाल कारीडोर हमने बनाया। राम वनगमन पथ, ओंकारेश्वर के लिए बजट दिया। हम सरकारी जमीन पर स्थित मंदिरों के पट्टे देने वाले थे पर भाजपा ने सरकार गिरा दी। नर्मदा ट्रस्ट बनाया। ताकि नर्मदा को अति उत्खनन से बचाया जा सके आज अंधाधुंध उत्खनन हो रहा है।

भाजपा पर लगाया जुलूस पर पत्थर फेंकने का आरोप

कमल नाथ ने मीडिया से चर्चा में रामनवमी के जुलूस पर पत्थरबाजी के लिए भाजपा काे जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव है। इसके पहले भाजपा सभी हथकंड़े अपना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुपारी देने के आरोप पर बोले कि इंटरनेट मीडिया का जमाना है, सब कुछ पारदर्शी है। हमें किसी की सुपारी देने की जरूरत नहीं है, जनता समझदार हो चुकी है। महंगाई और दूसरे मुद्दों पर भाजपा की हकीकत समझ चुकी है।

इंदौर हादसे को लेकर कमल नाथ ने कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। ट्रस्ट को दो बार नोटिस दिए गए थे। शिवराज जी कार्रवाई करने का झूठा दिखावा कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव के द्वारा दिग्विजय सिंह को लेकर दिए बयान पर कहा कि दिग्विजय सिंह किसके दोस्त किसके नहीं मुझे नहीं पता। वे मेरे अच्छे दोस्त हैं।

सम्‍मेलन के दौरान पुजारियों ने मांग रखी कि प्रदेश में 1974 के पहले की व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। 1974 के बाद मंदिरों से संबद्ध भूमि में कलेक्टर के नाम दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button