ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

28 को होगा अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में दीक्षा समारोह

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के चतुर्थ दीक्षा समारोह विश्वविद्यालय के कोनी स्थित नवीन परिसर के चतुर्थ तल सभागार में मंगलवार, 28 मार्च 2023 को आयोजित है।

उक्त जानकारी देते हुए बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों को कुलपति अरुण दिवाकरनाथ बाजपेयी ने बताया कि यह प्रथम अवसर है, कि विश्वविद्यालय का दीक्षां समारोह स्वयं विश्वविद्यालय के भवन मेंआयोजित किया जा रहा है। इस दीक्षां समारोह के अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन करेंगे। दीक्षां समारोह के मुख्य अतिथि फिजी गणराज्य के भारत में उच्चायुक्त कमलेश शशि प्रकाश होंगे तथा दीक्षां भाषण देंगे ।

इस समारोह के अति विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल होंगे।अन्य विशिष्ट अतिथियों में अरूण साव, सांसद बिलासपुर लोकसभा, श्रीमती रश्मि सिंह, संसदीय सचिव एवं विधायक तखतपुर, शैलेष पाण्डेय, विधायक बिलासपुर एवं रजनीश सिंह विधायक, बेलतरा होंगे।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के द्वारा 58 स्वर्ण पदक तथा 7 स्वर्ण पदक शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ को प्रदान किया जाना है। जिसमें 47 विद्यार्थियों द्वारा अब तक पंजीयन कराया गया है।विश्वविद्यालय में कुल 27 दानदाताओं के द्वारा मेडल प्रदान किया जाता है।

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 में केवल स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को ही दीक्षां समारोह में मेडल प्रदान किये जाते है। माननीय कुलपति के इच्छा को विद्यापरिषद् एवं कार्यपरिषद् के अनुमोदन के पश्चात् प्रवीण्य सूची के 02 से 10 तक के विद्यार्थीयों को भी पहली बार उपाधि प्रदान की जा रही है।विश्वविद्यालय के कुल 650 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान किया जाना था।

जिसमें से अब तक 214 विद्यार्थियों ने उपाधि लेने हेतु पंजीयन कराया है।विश्वविद्यालय के द्वारा दो मानद उपाधि भी प्रदान की जा रही है। कमलेश शशि प्रकाश , फिजी गणराज्य के भारत में उच्चायुक्त समाजविज्ञान संकाय में पीएचडी. की उपाधि, डॉ पुष्पा दीक्षित, सेवानिवृत्त प्राध्यापक कला संकाय में डी.लिट् की उपाधि. विश्वविद्यालय के द्वारा विश्वविद्यालय में शोधकर्ता दो विद्यार्थियों (गणित एवं अंग्रेजी में) को पीएचडी. की उपाधि प्रथम बार प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षां सामारोह 15 सितंबर 2016 को हुआ था। द्वितीय दीक्षां समारोह के समय कुलपति जी.डी शर्मा ने यू जी. सी. के चेयरमेन प्रो. वेदप्रकाश को आमंत्रित किया गया था। दूसरा दीक्षांत समारोह 19 सितंबर 2019 को हुआ था।

जिसमें यू.जी.सी के अध्यक्ष प्रो. धिरेन्द्र पाल सिंह ने दीक्षांत उद्बोधन दिया था।विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 21.04.2022 को नये कुलपति आचार्य अरूणदिवाकर नाथ वाजपेयी द्वारा हुआ। जिसमें भारत के उपराष्ट्रपति एम. वैकेया नायडू ऑनलाईन मोड पे मुख्य अतिथि थे। तथा दीक्षांत उद्बोधन यू.पी.एस.सी. के पूर्व अध्यक्ष प्रो.पी. के जोशी ने दिया था।.

इस चतुर्थ दीक्षां समारोह में कुल 61 मेधावियों को स्वर्ण पदक से नवाजा जायेगा। इसमें 36 छात्राएं और 25 छात्र शामिल होंगे। चतुर्थ दीक्षां समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए 20 अधिकारी 35 प्राध्यापक 50 कर्मचारी और 100 से अधिक एन.सी.सी. और एन.एस.एस. के विद्यार्थी कार्य कर रहें है।

Related Articles

Back to top button