ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

गर्मी में तीन से चार लीटर पानी पिएंगे तो रहेंगे स्वस्थ

इंदौर। गर्मी के दिनों में संक्रमण बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे समय में जितना ज्यादा हो सके, उतना पानी पीना चाहिए। इससे डिहाइड्रेशन नहीं होता है। क्योंकि कई बार पानी कम पीने के कारण किडनी संबंधित रोग भी हो जाता है। इसलिए हमें एक दिन में तीन-चार लीटर से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

जनरल फिजिशियन डा. प्रशांत जैन ने बताया कि पानी पीने का कोई निश्चित समय नहीं रहता है। जब प्यास लगे तब पानी पी सकते हैं क्योंकि यह हमारी सेहत के काफी लाभदायक होता है। वहीं पानी पीने के दौरान भी हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम बाहर का पानी बिल्कुल न पिएं। यदि हम बाहर निकल रहे हैं तो घर से पानी लेकर जाएं। बाहर का पानी पीने के कारण कई बार पीलिया, टाइफाइड जैसी बीमारियां हो जाती हैं। यह बीमारियां पानी के कारण ही होती है। ऐसे में हमें विशेष रूप से इसका ध्यान रखना चाहिए।

साथ ही यदि हम गर्मी में बाहर से घर आएं तो पसीने को पोंछने के बाद ही हमें पानी पीना चाहिए। कई बार लोग पसीना पोंछे बिना ही पानी पी लेते हैं। उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से वह बीमार पड़ जाते हैं। क्योंकि इससे शरीर का तापमान बदल जाता है। गर्मियों में फल, हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। बाहर का कुछ भी तला हुआ नहीं खाना चाहिए। गर्मियों के दिनों में चीजें जल्दी खराब हो जाती है, ऐसे में ज्यादा दिनों का रखा हुआ फास्ट फूड या अन्य के सेवन से बचना चाहिए। बाहर का खाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जिसके कारण दस्त लगने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

Related Articles

Back to top button